नर्मदापुरम। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सेवा और समर्पण के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी और उनके साथ नगर पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत, हांका दल प्रभारी गगन सोनी और राजस्व शाखा से हरीश गोस्वामी को उत्कृष्ट सेवा और समर्पण से किए गए कार्यों के चलते उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।










