---Advertisement---

थानों के परिसीमन के संबंध में ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे अधिकारी

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। पुलिस थानों के परिसीमन को लेकर पिछले दिनों हुई कलेक्टर (Collector) और एसपी (SP) की बैठक के बाद मिले आदेश को लेकर अब स्थानीय अधिकारी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से उनकी राय जानने का प्रयास कर रहे हैं। आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव (T Pratik Rao) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह चौहान (Mahendra Singh Chauhan) ने रामपुर थाना प्रभारी के साथ कुछ ऐसे गांवों का दौरा किया जिनके तवानगर (Tavanagar) और पथरोटा (Pathrota) थाना से दूरी होने से रामपुर थाना क्षेत्र में मिलाने की योजना है।

थानों की सीमाओं के निर्धारण के संबंध में आज एसडीम टी प्रतीक राव, तहसीलदार सुनीता साहनी (Sunita Sahni), एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, रामपुर थाना प्रभारी आकाश शर्मा (Akash Sharma) और पथरोटा थाना प्रभारी संजीव पवार (Sanjeev Pawar) के साथ ग्राम रूपापुर, चिल्लई और सिलारी गांव में पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी राय जानी है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से इटारसी तहसील के थाना तवानगर स्थित सोनतलाई, कोठा, गजपुर, रूपापुर, चिल्लई, सिलारी, बेलावाड़ा, धोबीखापा और थाना पथरोटा के अंतर्गत आने वाले नांदनेर और कांदईकलॉ को इटारसी अनुविभाग के ही थाना रामपुर में शामिल करने के संबंध में ग्रामीणों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके सुझाव लिये हैं। एसडीएम टी प्रतीक राव ने बताया कि सभी ग्रामीणों और सरपंचों से थाने की सीमा निर्धारण को लेकर चर्चा की गई, सभी से सुझाव लेकर कलेक्टर को भेजा जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.