शहीदों की स्मृति में अधिकारियों कर्मचारियों ने रखा मौन

शहीदों की स्मृति में अधिकारियों कर्मचारियों ने रखा मौन

होशंगाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
शहीद दिवस पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के प्रति 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्ट्रेट कार्यालय (Collectorate Office ) में भी अधिकारियों कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया (Additional Collector Aditya Richaria), एसडीएम श्रीमती वंदना जाट (SDM Smt. Vandana Jat), तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया  (Tehsildar Shailendra Badonia)सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आम आदमी ने मनाया शहीद दिवस

AAP

आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस आज आम आदमी पार्टी कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी दीनू यादव (Dinu Yadav), संगठन मंत्री राजेश गुप्ता (Rajesh Gupta), जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू (Yogesh Sahu), जिला उपाध्यक्ष चिकित्सक प्रकोष्ठ मुकेश सरदाना (Mukesh Sardana), अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मेहरा (Manoj Mehra), नगर उपाध्यक्ष महेंद्र प्रधान (Mahendra Pradhan), नगर मंत्री विजय राजपूत (Vijay Rajput) एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!