इटारसी। आज पुरानी इटारसी में ओलंपिक पेरिस में कांस्य पदक विजेता विवेक सागर का सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पार्षदों, खिलाडिय़ों, वरिष्ठ, कनिष्ठ कार्यकर्ता, आमजनों, सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता संदेश पुरोहित, वरिष्ठ नेता दीपक हरिनारायण अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता पार्षद शिव किशोर रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सभापति कल्पेश अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल, इटारसी मंडल नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी, सभापति राकेश जाधव, सभापति मनजीत कलोसिया, कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत एवं उनके साथियों ने किया।

संचालन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक बंधु, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, एक्स आर्मी टीम, खिलाड़ी, आम जनता विशेष रूप से उपस्थित रहे।