कन्हैयालाल वर्मा, नर्मदापुरम। रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल ने गैलेक्सी इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, आशीर्वाद कॉलोनी बाबई रोड में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल और स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर वीरों को नमन करते हुए भविष्य के लिये बच्चों को मोबाइल से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया और संकल्प दिलाया की मोबाइल का उपयोग कम से कम करें।
क्लब अध्यक्ष अनुपम दुबे ने कहा कि यह सिर्फ उत्सव का दिन नहीं बल्कि कृतज्ञता और संकल्पता का दिवस है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सब देश की प्रगति एवं समृद्धि का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर क्लब सचिव प्रशांत नागर, विपिन जैन, अंकित गिल्ला, प्रदीप गिल्ला, महावीर जैन, अमन फौजदार सहित विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक दुबे सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों को फल और लड्डू वितरित किये।











