---Advertisement---
Learn Tally Prime

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिवस पर मुस्कान संस्था ने किया 101 नारी शक्ति का सम्मान

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। परिवार में जब एक बिटिया आती है, तो वह एक ही नहीं दो घरों का नाम रोशन करती है। जब वह अपने करियर में लंबी उड़ान भर देती है, माता-पिता के साथ पति एवं ससुराल का नाम रोशन करती है। बेटी के रूप में माता पिता की सेवा, पत्नी के रूप में पति के सुख दुख की साथी और मां के रूप में बच्चों का लालन पोषण के साथ उनकी प्रगति में साथी।

101 मातृशक्ति का सम्मान

इसी भावना के साथ मुस्कान संस्था परिवार एवं महिला बाल विकास ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 101 मातृशक्ति का सम्मान ईश्वर रेस्टॉरेंट के सभागार में किया। देर रात तक चले सम्मान समारोह में इटारसी शहर की 101 नारी शक्तियों का सम्मान किया। इनमें विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली मातृशक्ति शामिल हैं।

सम्मान समारोह में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा, नगर निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, सभापति अमृता मनीष सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ठाकुर, महिला बाल विकास अधिकारी दीप्ति शुक्ला मौजूद रहीं। मुस्कान संस्था इटारसी के मनीष सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हम उन व्यक्तिव का सम्मान कर रहे हंै जो अपने परिवार की आर्थिक उन्नति में तो सहायक हैं, किन्तु उनके कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करती है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity
error: Content is protected !!