---Advertisement---

3 जुलाई को जिले में सिर्फ कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगेगा

By
—
On:
Follow Us

18 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

होशंगाबाद। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर नलिनी गौंड (Dr Nalini Gour) ने बताया कि जिले में 3 जुलाई को पूर्व में कोवैक्सीन का प्रथम डोज लगवा चुके नागरिकों तथा पंचायत विभाग शहरी विकास विभाग, गृह विभाग व राजस्व विभाग के फ्रंटलाइन वर्करों, महिला व बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ केयर वर्करों को ही वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के लिए विशेष अभियान संचालित है। ऐसे नागरिकों जिनको कोवैक्सीन का पहला डोज लगे 28 दिन हो गए हैं वे 3 जुलाई को कोवैक्सीन वैक्सीन (covaccine vaccine) का दूसरा डोज लगवाकर अपना कोविड टीकाकरण पूर्ण करायें, जिन लोगों को प्रथम डोज लगवाना है उनसे अपील की जाती है कि वे 03 जुलाई दिन शनिवार को टीकाकरण केंद्र में उपस्थित नही हों , 03 जुलाई दिन शनिवार को जिन टीकाकरण केंद्रों में कोवैक्सीन का सेकंड डोज़ लगाया जाएगा उनमें होशंगाबाद के अंतर्गत शासकीय कन्या स्कूल होशंगाबाद में 500, शासकीय एसएनजी स्कूल में 500, होशंगाबाद, शासकीय स्कूल ग्वालटोली में 200, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ी में 200, बाबई के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बाबई में 02 केंद्र बनाये हैं जिनमे प्रत्येक केंद्र में 300, इटारसी के अंतर्गत सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में 500, गुरु नानक पब्लिक स्कूल नाला मोहल्ला में 300, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिशला गार्डन पुरानी इटारसी में 300, केसला ब्लाक के अंतर्गत ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी में 100, बनखेड़ी के अंतर्गत शासकीय टैगोर माध्यमिक विद्यालय बनखेड़ी में 300, पिपरिया के अंतर्गत शासकीय आरएनए स्कूल में 350, जनपद पंचायत भवन में 350, केन्ट स्कूल पचमढ़ी में 250, सोहागपुर ब्लॉक के अंतर्गत स्कूल एसजेएल स्कूल में 200 एवं मंगल भवन सुहागपुर में 200, सिवनी मालवा के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में 350 एवं नेहरू स्कूल में 350 इस प्रकार जिले में कुल 5500 नागरिकों को कोवैक्सीन वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। अतः नागरिकों से आग्रह है कि 03 जुलाई दिन शनिवार को वही नागरिक टीकाकरण केंद्रों में आएं जिनको कोवैक्सीन का पहला डोज लगे 28 दिन हो चुके हैं तथा अपने परिचितों को भी यह जानकारी देकर कोवेक्सीन का सेकंड डोज लगवाने हेतु प्रेरित करें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.