---Advertisement---

कोजागिरी (शरद) पूर्णिमा पर मुस्कान संस्था में दृष्टि नारी संगठन ने बच्चों संग मनाया पर्व

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कोजागिरी (शरद) पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुस्कान संस्था में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर दृष्टि नारी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रीना डोंगरे डोईफोडे एवं उनके महिला मंडल ने संस्था के बच्चों के साथ मिलकर खीर का प्रसाद, फलहार एवं कपड़ों का वितरण किया।

मुस्कान संस्था के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने दृष्टि नारी संगठन की समर्पित टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का यह स्नेह और संवेदनशीलता समाज में करुणा और सेवा की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में संगठन की सचिव रीतु शेजवाल यादव, कोषाध्यक्ष अंकिता चौबे, उपाध्यक्ष रचना पटेल, वरिष्ठ सदस्य मौरे आई, मंजू तायडे, कविता तायडे, श्रीमती सोनवणे, रेखा डोंगरे, शोभा रंधे, सुशीला गावंडे, माधुरी मौरे, रीना ठाकुर एवं बेबी ताई डोईफोडे सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

दृष्टि नारी संगठन की मातृशक्ति ने बच्चों के साथ खेल, बातचीत और स्नेहपूर्ण समय बिताकर इस पर्व को यादगार बना दिया। संस्था परिवार ने इस आयोजन को ममत्व और सेवा का सुंदर संगम बताया तथा सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.