इटारसी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सूखा सरोवर स्थित श्री शिव मंदिर में सुबह 6 बजे से शिवाभिषेक की शुरुआत हो जाएगी, इसके पश्चात दोपहर 01 बजे से महादेव का महाभिषेक किया जाएगा।
शाम 04 बजे से हवन के बाद शाम 05 बजे महाआरती की जाएगी। 05: 30 से सभी शिव भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्री शिव मंदिर से जुड़े सभी श्रद्धालुओं ने सभी धर्म प्रेमी जनता से इस महापर्व में सादर आमंत्रित किया है।