---Advertisement---

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर महिलाओं की प्रजातंत्र में बढ़ती भागीदारी को बताया सारिका ने

By
—
On:
Follow Us
  • देश में युवा मतदाता 21 करोड़ से अधिक हुये, प्रजातंत्र में भागीदारी के लिये तैयार हैं लगभग 100 करोड़ मतदाता
  • वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम, कमिश्नर के मार्गदर्शन में सारिका की मतदाता जागरूकता गतिविधि

इटारसी। कल 25 जनवरी शनिवार को 15 वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। यह लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नये उत्साह से मनाया जा रहा है। चुनाव आयोग के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मना रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में विगत 15 वर्षों से स्वीप आईकॉन के रूप में कार्यरत सारिका घारू ने नर्मदापुरम कमिश्नर केजी तिवारी के मार्गदर्शन में तैयार वीडियो गीत के जारी किया।

सारिका ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम (Nothing Like Voting: I Vote for Sure) रखी गई है, जो चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व को बताती है, और मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में गर्व महसूस करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

इसके पहले सारिका ने ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि भारत के कुल मतदाताओं की संख्या 100 करोड़ के करीब पहुंच रही है जिसमें 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ युवा मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या के बारे में बताया कि अब चुनावी लिंग अनुपात में 6 अंक की वृद्धि हुई है और 2025 में 954 हो गई है। यह महिलाओं की प्रजातंत्र में भागीदारी को बताता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.