---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

रंगपंचमी पर जमकर उड़ा रंग-गुलाल, युवाओं बच्चों ने किया धमाल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज रंगपंचमी के त्योहार के साथ ही पांच दिवसीय होली महोत्सव का समापन हो गया। होली पर्व के अंतिम दिन रंगपंचमी पर जमकर होली खेली गई। दिनभर युवाओं ने रंगों का धमाल मचाया। गली-मोहल्लों में बच्चों की टोलियां होली खेलती नजर आईं। आज बुधवार को दिन चढ़ते से ही रंपपंचमी पर्व का धमाल शुरु हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। बुजुर्गों और महिलाओं ने भी रंगपंचमी पर्व होली खेलकर मनाई। रंगपंचमी पर गुलाल से तिलक कर भी शुभकामनाएं दी गईं।

युवाओं ने पानी और सूखे रंग से खूब होली खेली। कई जगह डीजे की धुन पर घंटों तक युवा नाचते रहे। कुछ जगह फूलों की होली भक्ति गीतों के बीच खेली गई तो कहीं होली मिलन समारोह में होली गीत और प्रतियोगिताएं हुईं। शहर की कई कालोनियों सहित गली-मोहल्लों में रंगपंचमी पर होली खेलने कार्यक्रम किए।

Holi2 1

पुलिस का रहा सख्त पहरा

होली महोत्सव पर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने बेहतर इंतजाम किये थे। एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा और टीआई गौरव सिंह बुंदेला दल-बल के साथ शहर में घूमे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वर्ग विशेष के धार्मिक स्थलों के आसपास भी सुरक्षा के बंदोवस्त किये और पुलिस की ड्यूटी लगायी गई थी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.