---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

डॉ. मुखर्जी की जयंती पर वार्ड 20 में लगाए नीम, आंवला, वेलपत्र सहित अन्य पौधे

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज वार्ड 20 में इटारसी (Itarsi) नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipality President Pankaj Chaure) के मतदान केन्द्र पर शक्ति नगर कालोनी (Shakti Nagar Colony) में भाजपा के पितृपुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि एक देश एक विधान एक संविधान का नारा देने वाले डॉ. मुखर्जी का देश की अखंडता के लिए विशेष योगदान रहा।

जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना (Mukesh Chandra Maina) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 5 जून पर्यावरण दिवस पर बौद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाकर देश के सभी नागरिकों से आव्हान किया है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु एक-एक पौधा लगायेंं। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम से चल रहे इस अभियान में शक्ति नगर बूढ़ी माता मंदिर (Budhi Mata Mandir) के पास पार्क में कालोनी के बुजर्गों ने पौधरोपण किया। इस दौरान संकल्प दिलाया कि जो पौधे हमने लगाये हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी होगी। कार्यक्रम का संचालन संजय युवने (Sanjay Yuvne) ने आभार संदीप सोनकर (Sandeep Sonkar) ने किया।

इस अवसर पर 25 के पार्षद शुभम गौर, आशीष मालवीय, सोनू गौर, बसंत चौहान, आकाश यादव, यशोदा युवने, शरद चौरे, नंदनी शुक्ला, विमला अग्रवाल, लक्ष्मी कौरव, गिरजा मालवीय, सुषमा मालवीय, रेखा अग्निहोत्री, नंदा सुतार, ममता भार्गव, स्नेहा शुक्ला, रेखा सोनी, प्रभा ओझा, शांति वर्मा, छाया कबीर, नीता दीक्षित, उर्मिला प्रजापति, रमाबाई चौरे, राधेलाल भार्गव, उमेश मालवीय, ललित मालवीय, फूलचंद सोनी, आरती ओझा, ऋषि ओझा, कैलाश चंद यादव, क्रांति यादव, जेएल गुप्ता, पंकज राठौर, दिनेश शुक्ला, अनिल सिसोदिया सहित नागरिक उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.