नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा रविवार को गुप्ता ग्राउंड स्थित मूर्ति निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान स्थानीय मूर्तिकारों ने पंडाल तक पहुंचने के लिए प्रवेश द्वार पर सफाई कराने की मांग की गई थी।
अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के निर्देश पर काम्प्लेक्स की बाजू वाले रास्ते से जेसीबी की मदद से कीचढ़ गंदगी हटाकर सफाई कराई गई तथा ग्राहकों के आने जाने के लिए रास्ता साफ कराया गया। आवाजाही की समस्या का त्वरित समाधान करने पर सभी मूर्तिकारों ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार माना है।








