---Advertisement---

डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने निकाला शहर में फ्लैग मार्च

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी/नर्मदापुरम। जिले के लगभग सभी थानों में डीजीपी (DGP) के निर्देश पर शांति व्यवस्था कायम रखने की मंशा से फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस (Police) द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर के थाना परिसर से फ्लैग मार्च (Flag March) निकाला गया।

पुलिस थाना परिसर से एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान (SDOP Mahendra Singh Chauhan) और टीआई रामस्नेह चौहान (TI Ramsneh Chauhan) की अगुवायी में पैदल मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल रहे। पुलिस थाना से बस स्टैंड (Bus Stand), रेलवे स्टेशन (Railway Station), महात्मा गांधी मार्ग (Mahatma Gandhi Marg) होकर जयस्तंभ (Jayastambh) तथा सभी प्रमुख बाजार, नगर की प्रमुख सड़कों, गलियों से पुलिस बल पैदल होकर गुजरा। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के नजरिए से व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर रहा है। इसी कड़ी में सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च शाम 6 से रात 8:30 तक दो घंटे चलेगा।

नर्मदापुरम में भी किया फ्लैग मार्च

शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पैदल मार्च किया जा रहा है। डीजीपी सुधीर सक्सेना (DGP Sudhir Saxena) के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च कर रही है। प्रदेश में शाम 6 बजे से 2.30 घंटे पुलिस पैदल मार्च करेगी।

जिला मुख्यालय पर आईजी इरशाद वली (IG Irshad Wali) , डीआईजी जगत सिंह कुशवाहा (DIG Jagat Singh Kushwaha), पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह (Superintendent of Police Dr. Gurkaran Singh), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एपी सिंह (Additional Superintendent of Police AP Singh), एसडीओपी पराग सैनी (SDOP Parag Saini), देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे (Rural police station in-charge Sanjay Chokse), कोतवाली टीआई विक्रम रजक ((Kotwali TI Vikram Rajak)) सहित पुलिस बल के साथ के साथ पैदल मार्च में शामिल हुए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.