---Advertisement---

डोल ग्यारस पर्व पर 15 भजन मंडलों ने भजन प्रेमियों का दिल जीता

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा डोल ग्यारस महोत्सव के अवसर पर एक ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ पूज्य संतों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम संयोजक और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी डोल ग्यारस महोत्सव के अवसर पर यह प्रतियोगिता रात्रि 9 बजे स्थानीय जय स्तंभ चौक वाहन पार्किंग मैदान में शुरू हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आचार्य पुनीत दुबे, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी, विधायक प्रतिनिधि विक्रम सूर्यवंशी, बजरंग दल जिला अखाड़ा प्रमुख गोलू विश्वकर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश लोवंशी, जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय और सतीश दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंचासीन थे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अजब सिंह लोवंशी और प्रकाश यदुवंशी शामिल थे। संचालन समाजसेवी कुंदन श्रीवास, विनोद रघुवंशी और मुकेश सराठे ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीरामचंद्र और श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। प्रतियोगिता से पहले जबलपुर की नृत्यांगना सौम्या द्वारा सुंदर धार्मिक भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा, मां यशोदा के सांवरे जागरण ग्रुप के अभिषेक मालवीय ने भी अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जनजातीय डंडा मंडल डोडरा महू ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता की शुरुआत श्री मधुर मंडल, भिलाडिय़ां कला के गायक सतीश दुबे ने भगवान के धार्मिक भजन गाकर की।

प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 15 सुप्रसिद्ध भजन मंडलों ने भाग लिया और अपने पहले दौर की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों शिव राठौर, प्रवीण अवस्थी, सनूप सिंह यदुवंशी, राजू राय, रामसिंह यादव, सुशील गोहर, देव बाथब, नरेंद्र योगी, हेमन्त मराठा, विक्की राठौर, बल्लू मराठे, दिनेश बाथब, विकाश कुशवाह और योगेश राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.