इटारसी। राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ग्राम भट्टी के एक निवासी को कैंसर रोग के उपचार के लिए तीन लाख रुपए की राशि और सोहागपुर निवासी एक अन्य कैंसर पीडि़त को उपचार के लिए तीन लाख रुपए की राशि स्वीकृत करायी है।
श्रीमती नारोलिया के अनुशंसा पर स्वीकृत राशि के लिए दोनों पीडि़तों के परिवारों ने श्रीमती नारोलिया का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की अनुशंसा पर जिले में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से चिकित्सा उपचार हेतु 6 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया की अनुशंसा के आधार पर ग्राम भट्टी तहसील इटारसी के कैंसर पीडि़त दिनेश कुमार वर्मा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से चिकित्सा उपचार हेतु 3 लाख रुपये की स्वीकृति और सोहागपुर के कैंसर पीडि़त नवनीत दीवान को फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च गुरुग्राम हरियाणा में इलाज हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कैंसर से पीडि़त मरीजों के परिजनों ने इस मानवीय कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के प्रति आभार व्यक्त किया।










