हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने मंडी के गेट पर की नारेबाजी

हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने मंडी के गेट पर की नारेबाजी

इटारसी। करीब एक पखवाड़े से भी अधिक समय से मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की कृषि उपज मंडी (Agricultural produce market) में व्यापारियों की हड़ताल के बाद अब संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यहां के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी कलमबंद हड़ताल (Kalambandh strike) प्रारंभ कर दी है।

अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन आज कृषि उपज मंडी के अधिकारी-कर्मचारियों ने मंडी के गेट पर आकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मंडी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती, यह हड़ताल जारी रहेगी। ये कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, और मंडियों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: