इटारसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के सदस्यों ने पुलिस आवासीय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी मंडल पदाधिकारियों ने ये संकल्प लिया की प्रत्येक रविवार वार्ड, पार्क, कॉलोनी एवं सार्वजानिक स्थानों पर पौधारोपण किया जायेगा।

इस अवसर पर नगर महामंत्री शैलेन्द्र दुबे, सौरभ मेहरा, पर्यावरण दिवस के प्रभारी संजय रॉय चौधरी, नगर उपाध्यक्ष संगीता मालवीय, अर्जुन भोला, उपनिषद दुबे, संजीव हूरा, नगर मंत्री गौरव बड़कुर, सुष्मिता दुबे, राकेश अहिरवार, हिमांशु देवहरे, आशा राव, पार्षद अमित विश्वास, शुभम गौर, सह कोषाध्यक्ष मिथलेश गोस्वामी, आईटी सेल प्रभारी मोहनीश दमाड़े, सह मीडिया प्रभारी सुश्री ऋतु चौधरी, सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक मालवीय, युवा मोर्चा नगर महामंत्री शुभम ठाकुर, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष ऋषभ चौहान, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमति अनीता राजपूत, कल्याणी घोष,सौरभ राजपूत, प्रतीक शुक्ला, सतीश पटेल, ऋषभ दुबे, शैलेन्द्र सिंह मधोक, संदीप सोनकर, राहिल सोनकर, अमित मौर्य, शैलेश योना, विचित्र सिंह, चन्दन बाथरी, पंकज दीवान, राहुल बनर्जी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










