इटारसी। पुलिस ने सट्टा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पोटरखोली क्षेत्र से एक आरोपी को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगद और सट्टा पर्ची बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना इटारसी के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पोटरखोली के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा अंक लिख रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी दीपक 40 वर्ष, पिता फूलसिंह सोलंकी, निवासी गुनानक दाल मिल के पास, गांधीनगर को पकड़ा।












