नयी दिल्ली/इटारसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानव अधिकार और आर टी आई विभाग के अध्यक्ष अभिषेक मनु संघवी द्वारा आयोजित अधिवक्ता सम्मेलन में सांसद विवेक कृष्ण तनखा विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
अधिवक्ता रमेश के साहू एडवोकेट ने बताया कि अधिवक्ताओं का उक्त सम्मेलन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित किया गया है। आयोजन में देश भर से चुनिंदा अधिवक्ता सम्मिलित हो रहे हैं। मध्य प्रदेश से सम्मिलित होने वाले रमेश के साहू एडवोकेट ने बताया कि यह आयोजन कांग्रेस के इतिहास का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा
कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस लीडर राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भी अधिवक्ताओं को संबोधित करेंगे। आयोजन हेतु मध्य प्रदेश से लगभग 50 अधिवक्ताओं का चयन किया गया है।











