केसला। यहां मंगल भवन में भारतीय जनता पार्टी केसला मंडल (Bjp Kesla Mandal) की एक दिवसीय कार्यशाला में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के जिला संयोजक शैलेंद्र दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील वरकडे, मंडल महामंत्री अजय बाजपेई, जगदीश बावरिया सहित वरिष्ठ भाजपा नेता महेश यादव, प्रमेश मालवीय, बनवारी राठौर, डॉ. सीपी सिंह, योगाचार्य अभिषेक मालवीय उपस्थित थे।
कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक शैलेंद्र दीक्षित ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के महत्व एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की भूमिका का महत्व बताया। डॉ सीपी सिंह ने एलोपैथी के माध्यम से कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने हेतु सावधानी एवं सुरक्षा के उपाय बताए। वैद्य बनवारी राठौर ने आयुर्वेद के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं कोविड से बचने के उपाय बताए। योगाचार्य अभिषेक मालवीय ने योग से निरोग रहने के उपाए बताये।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की एक दिनी कार्यशाला हुई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com