इटारसी। पितृ पक्ष के अवसर पर, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश जायसवाल ने एक अनूठी पहल की है। उन्होंने ‘एक पंखा पितृ के नाम’ अभियान की शुरुआत की है, जिसे कलेक्टर ने भी अनुमोदित किया है।
इस अभियान का उद्देश्य दानदाताओं को अपने पितरों या परिवार के नाम पर स्कूलों को पंखे दान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। दान किए गए पंखों का विवरण स्कूल की उपहार पंजी में दानदाता के नाम के साथ दर्ज किया जाएगा।
केसला से हुई अभियान की शुरुआत
इस अभियान की शुरुआत विकास खंड केसला के जन शिक्षा केंद्र जमानी से हुई। आज, 9 सितंबर 2025 को, शासकीय बालक माध्यमिक शाला जमानी के शिक्षक निर्भय सिंह रघुवंशी ने अपनी बेटी नव्या सिंह रघुवंशी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय को तीन पंखे भेंट किए।
इस नवाचार के अवसर पर जन शिक्षक राजकुमार बघेल, माध्यमिक शिक्षक अनिल तोमर और कपिल परमार उपस्थित रहे। दानदाता निर्भय सिंह रघुवंशी को इस सराहनीय कार्य के लिए साधुवाद दिया गया और उनकी बेटी नव्या को जन्मदिन की बधाई और शुभाशीष प्रदान किए गए।








