इटारसी। जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) डॉ. राजेश जायसवाल ने ‘एक पंखा पितृ के नाम’ नामक एक अनूठी पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पंखों की कमी को दूर करना है। इस पहल के तहत, लोग अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में स्कूलों को पंखे दान कर रहे हैं।
इसी पहल के अंतर्गत, आज जन शिक्षा केंद्र पथरौटा, ब्लॉक केसला के अंतर्गत आने वाले तीन सरकारी स्कूलों को कुल पांच पंखे वितरित किए गए। जन शिक्षक शालीन दास और इम्तियाज खान के प्रयासों से यह दान संभव हो पाया।
इन परिवारों ने किया पंखों का दान
- राम शंकर सोनकर, समाजसेवी इटारसी, ने अपने पिता स्वर्गीय रमेश सोनकर की याद में प्राथमिक शाला झिरमऊ को दो पंखे दिए।
- वर्मा परिवार, पुरानी इटारसी, ने अपने परिजन स्वर्गीय राज वर्मा की स्मृति में माध्यमिक शाला कीरतपुर को दो पंखे और तीन एलईडी बल्ब भेंट किए।
- गोहिया परिवार, इटारसी, ने अपने शिक्षक स्वर्गीय अशोक गोहिया की स्मृति में प्राथमिक शाला नागपुर कला को एक पंखा दान किया। सभी दानदाताओं ने इस नेक पहल की सराहना की। जन शिक्षक इम्तियाज खान, शालीन दास और स्कूल स्टाफ ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
पंखा और कैरम मिले

इसी तरह से विकास खंड केसला जन शिक्षा केंद्र जमानी जनशिक्षक राजकुमार बघेल द्वारा दानदाताओं के बीच प्रसारित अभियान में उनसे संपर्क कर इस अभियान का उद्देश्य बताकर उन्हें शाला में इस पुनीत कार्य हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। आज 16 सितंबर 25 को श्रीमती रत्ना सोनिया Brcc केसला की उपस्थिति में दानदाता सुश्री सुजाता पहुरकर प्रधान पाठक शासकीय बालक माध्यमिक शाला जमानी ने 1 पंखा EPES GMS धुरपन शाला प्रभारी श्रीमती कविता सिंह, स्टॉफ रीना नाटेकर, वंदना साहू, ऋतु पाठक को उपहार स्वरूप भेंट किया। शाला प्रभारी कविता सिंह ने प्राथमिक वर्ग के बच्चों को केरम बोर्ड उपहार में दिया।








