इटारसी। सिटी थाने (City Thane) और केसला थाना (Kesla Thana) अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों ने फांसी लगा दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक ने बीमारी से तंग आकर तो दूसरे ने अवसाद में यह कदम उठाया है। हालांकि मामले की सच्चाई पुलिस (Police) जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
केसला थाना अंतर्गत शामिर पिता अजीज खान 48 वर्ष ने अपने घर के पीछे स्थित एक पेड़ में फांसी लगा ली। बताया जाता है कि वह कैंसर (Cancer) से पीडि़त था। घटना 11 मई की रात 8 बजे के बाद की है। आज आसिफ पिता जाकिर खान से सूचना मिलने पर पुलिस ने जाकर कार्रवाई कर जांच में लिया है।
दूसरी घटना आज शाम को द ग्रेंड एवेन्यु कालोनी (The Grand Avenue Colony) की है जहां हेमंत राजपूत पिता बलवीर 38 वर्ष ने घर में ही फांसी लगा ली। प्राथमिक तौर पर जानकारी मिली है कि हेमंत होशंगाबाद (Hoshangabad) में ड्रायवर (Driver) का काम करता था, एक दुर्घटना होने पर उसे नौकरी से निकाल दिया था। काफी मिन्नतों के बाद भी उसे काम पर नहीं रखा गया तो वह डिप्रेशन (Depression) में रहने लगा और इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा।
एक ने बीमारी से तंग आकर, दूसरे ने अवसाद में लगाया मौत को गले


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









