नर्मदापुरम। नगरपालिका द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा अमृत हरित महाभियान के तहत नगर के समस्त वार्डों में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया एवं नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद वर्षा भंडारी के वार्ड में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया।
सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि अतुल भंडारी, अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, उपयंत्री रीना गुप्ता सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधरोपण कर हम मां धरती का श्रंगार करते रहेंगे तो आने वाली पीढ़ी के लिए यह उपहार स्वरूप होगा। सभी को पौधरोपण अवश्य करना चाहिए।








