---Advertisement---

पत्रोपाधि पाठ्यक्रम के ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल (Board of Secondary Education MP Bhopal) द्वारा संचालित प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डी.एल.एड प्रथम, द्वितीय वर्ष (द्वितीय अवसर) परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा केवल ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र पूर्व के अनुक्रमांक के आधार पर प्रथम/द्वितीय वर्ष परीक्षा के अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी पात्रतानुसार ऑनलाइल आवेदन पत्र 1 से 10 दिसंबर तक भरे जाएंगे।
वर्ष 2021 की मुख्य परीक्षा में प्रथम/द्वितीय वर्ष की परीक्षा में प्रथमवार परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को द्वितीय अवसर की परीक्षा में अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित किसी भी भाग में रहे छात्र/केवल सत्र 2020-21 में प्रथम वर्ष प्रवेशित (पंजीकृत) छात्र जिन्होंने प्रथम अवसर (मुख्य परीक्षा) में परीक्षा आवेदन नहीं भरा है। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे। परीक्षा कार्यक्रम पृथम से घोषित किया जाएगा। छात्र एमपी ऑनलाइन के कियोस्क के आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क निर्धारित दिनांक में जमा कर सकेंगे।

ये रहेंगी परीक्षा शुल्क
– दो विषय तक 1000 रुपए
– चार विषय तक 2000 रुपए
– चार से अधिक विषय 4000
– नामांकन शुल्क 250 रुपए
– ग्राह्यता शुल्क (केवल अन्य राÓय/अन्य बोर्ड से आये छात्रों के लिए 450 रुपए)
एमपी ऑन लाइन के सेवा केन्द्र संचालक को 25 रुपए चार्ज अलग से देना होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.