---Advertisement---

ऑनलाइन बाजार हमारे व्यापार को खत्म कर रहा है- काशी दुबोलिया

By
On:
Follow Us

बनखेड़ी। सरस्वती शिशु मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच की बैठक संपन्न हुई। बैठक को प्रांत संगठन मंत्री केशव दुबोलिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी एक विचार है जिसे जन-जन तक पहुँचाना है। ऑनलाइन बाजार ने हमारे स्थानीय दुकानदारों की कमर तोड़ दी है। हमने कोरोना काल में देखा कि विषम परिस्थियों में स्थानीय व्यापारी ही समाज के साथ खड़े रहे। बड़ी ऑनलाइन व्यापर करने वाली कम्पनी का कही भी पता नहीं था। बैठक में 31 जुलाई से ग्वालियर में लगने वाले विचार वर्ग में योग्य कार्यकर्ताओ को पहुंचने की अपील की है। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के प्रान्त सगठन मंत्री केशव दुबोलिया, आशीष बादल, अभिषेक बादल, सन्देश जैन, हेमराज सराठे, महेंद्र रघुवंशी, रोहित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.