इटारसी। रेलवे सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक यात्री की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका कीमती सामान सुरक्षित वापस सौंप दिया। 20 जुलाई 2026 को हेल्पलाइन 139 पर गाड़ी संख्या 11463 के कोच B-4 (बर्थ नंबर 13) में बैग छूटने की शिकायत दर्ज हुई थी।
सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर RPF एएसआई एमएस चौधरी और आरक्षक हरप्रताप सिंह परमार ने ट्रेन अटेंड कर बैग बरामद किया।तस्दीक के बाद आउटपोस्ट पर यात्री ध्यान डलवाड़ी निवासी नडियाद, गुजरात को उनका बैग सुपुर्द किया गया।
बैग में लेनोवो लैपटॉप, सैमसंग एक्सेसरीज, घड़ी, पावर बैंक और 7,000 रुपये नकद सहित कुल ₹2,21,500 का सामान सुरक्षित मौजूद था। यात्री ने आरपीएफ टीम की इस त्वरित मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।











