---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

आपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने लिखा, न्याय हो गया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नयीदिल्ली। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। आधी रात को करीब डेढ़ बजे आपरेशन सिंदूर के नाम से आतंकियों के पाकिस्तान स्थित 9 ठिकानों पर 24 एयर स्ट्राइक करके इन ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। जब देश युद्ध की मॉकड्रिल में ध्यान लगा रहा था, भारतीय सेना ने इससे इतर अपना इरादा स्पष्ट कर दिया।

आपरेशन सिंदूर के तहत इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर अत्याधुनिक मिसाइलों से सटीक हमला किया। सेना ने साफ किया है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए कायराना आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने दहशतगर्दों पर लगभग दो हफ्ते तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके जवाब में भारत ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। मंगलवार की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर हमला किया, जहां उसके खिलाफ हमले की योजना बनाई गई थी।

पाकिस्तान ने बताया कि शुरुआती आकलन के अनुसार कम से कम तीन लोग मारे गए और 12 घायल हुए हैं। भारत द्वारा इस एयरस्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था। इस हमले से पड़ोसी देश से झगड़े के मकसद से नहीं है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘भारत माता की जय’ कहा है। रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘भारत माता की जय।’ इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय सेना की सराहना की। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, जय हिंद! जय हिंद की सेना।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचों पर हमला किया। भारत सरकार के अनुसार, इन स्थानों से देश पर हमले की योजना बनाई जा रही थी। भारतीय सरकार ने एक बयान में कहा कि थोड़ी देर पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई गई थी। बयान में स्पष्ट किया गया कि यह हमला पूरी तरह से संयमित था और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है।

पाकिस्तान की ओर से हताहतों की जानकारी पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने जिओ न्यूज को बताया कि भारत ने पांच स्थानों पर हमले किए, जिनमें से दो में मस्जिदें भी थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं। मुजफ्फराबाद में अंधेरा, सीमा पर गोलाबारी मुजफ्फराबाद जो कि पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर की राजधानी है, वहां चश्मदीदों ने बताया कि धमाकों के बाद शहर की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई। भारतीय कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी जोरदार धमाकों, आर्टिलरी गोलाबारी और लड़ाकू विमानों की आवाजें सुनने की पुष्टि हुई।

पहलगाम हमले का बदला यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पिछले महीने भारतीय कश्मीर में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए हमले में 26 लोगों की जान गई थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि पाकिस्तान ने इनकार करते हुए कहा कि उसे पहले से भारत के संभावित हमले की जानकारी थी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर लिखा : ‘न्याय हो गया।’

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.