---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

मध्यप्रदेश के कई जिलों सहित नर्मदापुरम संभाग में बारिश का आरेंज अलर्ट

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कुछ जिलों में हीटवेव (Heatwave) और गर्म हवाओं के मध्य अनेक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिनमें नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) के तीनों जिले नर्मदापुरम (Narmadapuram), बैतूल (Betul) और हरदा (Harda) भी शामिल हैं। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ हल्की बारिश का आरेंज अलर्ट है।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) के अनुसार नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में आज से अगले तीन दिन तक बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। धार, झाबुआ, अलीराजपुर, 13 एवं 14 जून को आरेंज अलर्ट रहेगा।

राजधानी भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर और मैहर जिलों में कहीं-कहीं एक दिन और कहीं तीन दिन तक हल्की वर्षा, तेज हवा का यलो अलर्ट जारी किया है। सतना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज में 12,13 और 14 जून को भी हीटवेव सताएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.