रितेश राठौर, केसला। जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत केसला ब्लॉक के विभिन्न गांवों में कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है। अभियान के तहत ग्राम पथरोटा, तीखड़, जमानी, पारछा, बांदरी और धाईं सोंठिया सहित एक दर्जन गांवों का व्यापक भ्रमण कर पंचायत स्तर पर पंचायत समितियों का गठन किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रीत परते और ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत दुबे की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक ऊर्जावान बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अजय शुक्ला, विजय कांवरे, सतीश चौधरी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक पदाधिकारी, स्थानीय नेता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।










