इटारसी। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ ही 21 नए सदस्यों ने महासभा की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में मप्र के महामहामंत्री कन्हैया लाल रैकवार ने वीर सावरकर और क्रांतिकारियों के योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष उदय मसानिया और नगराध्यक्ष जितेंद्र मालवीय ने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में राम मंदिर में हुई चोरी की घटना पर भी गंभीर चिंता जताई गई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई।
बैठक में संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियां की गईं। इसमें जितेंद्र मालवीय को जिला संगठन मंत्री, नितिन वस्त्रकार को जिला उपाध्यक्ष, गौतम दास बैरागी को नर्मदापुरम नगर अध्यक्ष तथा नरेंद्र मलैया को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा संभागीय अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया, बालमुकुंद शास्त्री, जीतेश साहू, मनोज पुरोहित, चंदन सिंह कपूर, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।











