---Advertisement---

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता एवं व्याख्यान माला का आयोजन

By
—
Last updated:
Follow Us

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय (Government Girls College), इटारसी (Itarsi) में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन (Higher Education Department Government of Madhya Pradesh) के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा (Principal Dr. RS Mehra) ने कहा कि सामूहिक प्रयास से हम स्वच्छता हासिल कर सकते हैं और बदले में हमें अच्छा स्वास्थ्य और खुशी मिल सकती है।

आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा (Dr. Harpreet Randhawa) ने कहा कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने कहा था- ‘स्वच्छता ही सेवा है। हमारे देश के लिए, हमारे जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है। गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है। हमें व्यक्तिगत व आसपास भी सफाई अवश्य रखनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। रविन्द्र चौरसिया ने कहा कि यात्रा करते समय या सडक़ों का उपयोग करते समय कूड़ेदान का उपयोग, आस-पास थूकने और कचरा फेंकने से बचना, प्लास्टिक की शैलियों के उपयोग से बचना और पुनर्चक्रण के उपायों को अपनाकर पर्यावरण की स्वच्छता को बढ़ाया जा सकता है। डॉ. संजय आर्य ने कहा कि स्वच्छता को अपनाकर हम एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। आभार डॉ. हर्षा शर्मा द्वारा किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम दुर्गा प्रजापति, द्वितीय रिया चौरसिया एवं तृतीय स्थान राखी कामले ने प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नेहा सिकरवार, क्षमा वर्मा, करिश्मा कश्यप थे। इस अवसर में डॉ. हरप्रीत रंधावा, मंजरी अवस्थी, रविन्द्र चौरसिया, पूनम साहू, स्नेहांशु सिंह, डॉ. हर्षा शर्मा, रविन्द्र चौरसिया, डॉ. संजय आर्य, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. श्रद्धा जैन, प्रिया कलोसिया, शोभा मीना, तरुणा तिवारी सहित अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.