---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

हिंदी महोत्सव व गणपति समारोह और हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। साईं विद्धा मंदिर (Sai Viddha Mandir School) स्कूल न्यास कॉलोनी में आज हिंदी महोत्सव मनाते हुये बच्चों ने हिंदी भाषा के महत्व और उसके प्रभाव को दर्शाने विभिन्न आयोजन किये। हिंदी का इस्तेमाल कर अपने व्यक्तित्व को प्रभावी बनाने आकर्षक कविताऐं प्रस्तुत की गयीं।

स्कूल संचालक आलोक गिरोटिया (Alok Girotiya) ने बताया कि गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) के चलते विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें पहली से तीसरी के बच्चों ने भगवान गणेश की सुंदर आरती को गाया। तीसरी से पांचवीं के बच्चों ने भगवान गजानन के भजन और छटवीं से आठवीं के बच्चों ने भगवान लम्बोदर के प्रभावी श्लोक व मंत्रों का उच्चारण किया।

जीनियस प्लेनेट में मनाया हिन्दी पखवाड़ा

जीनियस प्लेनेट सीनियर सैकंड्री स्कूल (Genius Planet Senior Secondary School) में हिन्दी पखवाड़ा 7 सितंबर से 14 सितंबर तक मनाया। हिन्दी दिवस पर समापन समारोह किया। एक सप्ताह से प्रतिदिन हिन्दी की अलग-अलग विधा की जानकारियां विद्यार्थियों द्वारा साझा की गई। समापन समारोह मुख्य अतिथि देश के ख्यातीनाम वरिष्ठ साहित्यकार, उपन्यासकार, फिल्म पटकथा लेखक अशोक जमनानी (Ashok Jamnani) एवं स्किप मैके समन्वयक सुनील बाजपेई (Sunil Bajpai) के विशेष आथित्य में हुआ। स्कूल संचालक जाफर सिद्दीकी, श्रीमती मनीता सिद्दीकी, स्कूल प्राचार्य विशाल शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर छात्र छात्राओं के स्वरचित एवं हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकारों की रचना पाठ के उपरांत श्री जमनानी ने छात्र छात्राओं से संवाद कहानी के माध्यम से किया तथा विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के अभ्यास और ज्ञानार्जन के लिए नियमित दैनिक अखबार पढऩे प्रेरित किया।

संचालक मोहम्मद जाफर सिद्दकी ने स्वागत भाषण एवं मनीता सिद्दीकी ने राष्ट्रभाषा हिन्दी पर कविता का वाचन किया। अनुराग दुबे सीएस ने रश्मिरथी काव्य की कुछ पंक्तियां और श्वेता पगारे ने मधुर गीत की प्रस्तुति दी। अरमान सिद्दीकी से भी जमनानी ने विशेष संवाद किया।स्कूल संचालकद्व ने अशोक जमनानी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री जमनानी ने स्कूल को उनके द्वारा स्पीक मैके पर लिखी किताब भेंट की। कार्यक्रम संचालक आलोक शुक्ला ने स्कूल वाचनालय को साहित्यिक पुस्तकें भेंट किया। आभार विशाल शुक्ल ने किया।

प्रश्न मंच में प्रतिभागियों ने दिखाया हिंदी भाषा में ज्ञान और कौशल

हिंदी दिवस पर रेनबो स्कूल में हिंदी साहित्य पर आधारित प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने 6-6 विद्यार्थियों की 6 समूहों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुहावरों पर आधारित, विराम चिन्हों पर आधारित, दोहों पर आधारित एवं लेखकों के जीवन पर आधारित भिन्न-भिन्न 6 दौरों में विद्यार्थियों से अलग अलग प्रश्न पूछे। चयनित समूहों द्वारा उत्तर न दिए जाने पर दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों से प्रश्न किया और सही उत्तर पर उन्हें भी पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में समूह सी के गरिमा पटेल, श्रद्धा नामदेव, ख्याति साहनी, हरनीत सिंह बिंद्रा, सक्षम पटेल और ललित बंकवार विजयी रहे। इस प्रश्न मंच से न केवल सभी विद्यार्थीयों ने अपना ज्ञान बढ़ाया बल्कि हिन्दी के प्रति अपने जुड़ाव को भी और मजबूत किया। स्कूल प्राचार्या गुंजन जैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हिन्दी भाषा और साहित्य को प्रोत्साहन मिलता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.