---Advertisement---

एक साथ 1 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान का आयोजन

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

नर्मदापुरम। स्वच्छता ही सेवा 2023 अंतर्गत 02 अक्टूबर गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के शुभ अवसर की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को आदरांजलि दिये जाने के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) के निर्देशन में जिले के सभी नगरपालिका, वार्ड, शहरी क्षेत्रों सहित शासकीय कार्यालयों में 01 अक्टूबर को एक साथ 1 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान का आयोजन किया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत कमिश्नर कार्यालय सहित अन्य जिले के सभी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सघन साफ-सफाई की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वयं कलेक्टोरेट कार्यालय के विभिन्न कक्षों एवं परिसर में अधिकारियों के साथ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय स्थित तवा भवन का निरीक्षण भी कर स्वच्छता अभियान का अवलोकन किया। अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह (Devendra Kumar Singh), सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ (Sampada Saraf), डिप्टी कलेक्टर प्रमोद गुर्जर (Pramod Gurjar) सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस रावत (SS Rawat) ने जिला पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सफाई की। कमिश्नर कार्यालय नर्मदापुरम में संचालित विभाग मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, जनसंपर्क विभाग,पेंशन, श्रम आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यालय की साफ सफाई की गई। इस प्रकार सहकारिता , परिवहन, खाद्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, आबकारी, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग, संभागीय आईटीआई सहित अन्य विभागों के कार्यालय में संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले कार्यालय की सफाई की। जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय एवं शहरी क्षेत्र में स्थित कार्यालय में भी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.