---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

आग का तांडव, बीस एकड़ से अधिक की फसल खाक, किसानों को लाखों का नुकसान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज रामपुर और डोलरिया क्षेत्र में खेतों में आग ने तांडव मचाया। डोलरिया क्षेत्र के चंदवाड़ में एक किसान प्यारेलाल पिता हरिप्रसाद की करीब ढाई एकड़ की फसल जल गयी तो रामपुर के आसपास के गांवों से लगे खेतों में करीब चालीस एकड़ के रकबे के खेतों में आज दोपहर आग ने तांडव मचाया।

आधा दर्जन गांव के एक हजार से अधिक किसानों ने कठिन मेहनत और सूझबूझ से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग फैलने से रोकी जा सकी। घटना में बिछुआ गांव के कई किसानों की करीब 18 एकड़ की फसल जलकर राख हो गयी जबकि शेष नरवाई जली है। दोपहर में अचानक ग्राम बिछुआ, गजपुर, बेलावाड़ा के मध्य करीब 40 एकड़ क्षेत्र में आग लग गयी।

सूचना मिलते ही ग्राम गजपुर, सोनतलाई, बिछुआ, बेलावाड़ा, टपरिया आदि के ग्रामीण आग बुझाने खेतों की ओर दौड़े। करीब एक हजार किसान खेतों में यहां से वहां दौड़कर आग बुझाने में लगे थे। कोई आसपास से झाडिय़ों को तोड़कर आग फैलने से रोक रहा था तो कोई कल्टीवेटर-ट्रैक्टर से फसल साफ करके आग को फैलने से रोक रहा था। कुछ लोग पानी लाकर आग पर डाल रहे थे।

इस बीच सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों के प्रयासों को सफल बनाया। तेज पानी की बौछारों ने आग पर बहुत हद तक काबू पा लिया था। इसके अलावा हवा भी ऊपर की ओर बह रही थी तो आग अधिक नहीं फैली। आग फैलने से रोकने में एक नाले ने भी मदद की। नाले के कारण आग दूसरी तरफ नहीं पहुंची नहीं तो सैंकड़ों एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख हो जाती।
ग्राम गजपुर के किसान ज्ञानेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि करीब 18 एकड़ की फसल जली है, शेष नरवाई मिलाकर करीब 40 एकड़ में आग फैली थी। किसानों ने भीषण गर्मी में खेतों में दौड़ लगाकर आग बुझाने में मदद की और आग पर काबू पाया जा सका।

इन किसानों की फसल जली

अब तक मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिछुआ के रामकिशोर की करीब 4 एकड़, हेमतला 4 एकड़, रमेश कुमार ढाई एकड़, गजराज 4 एकड़, किशन सिंह 2 एकड़, गौरा 3 एकड़ और ओमकार की 3 एकड़ फसल जली है। आग बुझाने में सोनतलाई, बिछुआ, बेलावाड़ा, टपरिया, गजपुर के एक हजार से अधिक किसान शामिल रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.