---Advertisement---

हमारा गांव संगठन ने दिया केन्द्रीय मंत्री को केसला की समस्याओं का ज्ञापन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आदिवासी ब्लॉक केसला की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन हमारा गांव संगठन ने केन्द्रीय मंत्री डीडी उईके को दिया है। श्री उईके केसला ब्लाक के दौरे पर आए हैं।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि केसला ब्लॉक आदिवासी बाहुल्य, अधिसूचित क्षेत्र है एवं पेसा कानून भी लागू है। इस ब्लॉक में सड़क, पानी, आवास, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है एवं यहां पर कुछ लापरवाह अधिकारी और ठेकेदारों की वजह से गरीब आदिवासी को जान तक गंवाना पड़ रहा है। हमारा गांव संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे के नेतृत्व में दिये मांगपत्र में इस बात का जिक्र भी किया है कि जनप्रतिनिधियों को एक नहीं अनेक बार मौखिक और लिखित शिकायत करते हुए ज्ञापन भी दिया बावजूद इसके आज तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क के साइड शोल्डर नहीं भरने की वजह से 2 लोगों की मृत्यु हो गयी, पीडि़त परिवार को सहायता राशि प्रदान कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग संगठन ने की है। यह भी शिकायत की गई कि पीएम आवास के हितग्राहियों से रेत ठेकेदार टोकन के नाम से अवैध वसूली करते हैं। पीएम आवास, पंचायत द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों के लिए रेत ठेकेदार की अवैध वसूली बंद करायें। इसी तरह से शराब के ठेकेदार द्वारा भी पूरे ब्लॉक के गांव-गांव में दारू की सप्लाई की जाती है जो अवैध है।

केसला ब्लॉक में अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध हो, शराब की दुकान स्कूल के रास्ते पर होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटित होने की संभावना रहती है इसलिये एकलव्य स्कूल मार्ग में स्थित शराब की दुकान स्थानांतरित हो, सिंचाई हेतु स्वीकृत 154 करोड़ की देवरी परियोजना जल्द से जल्द शरू करें, कालाआखर रेल्वे अंडर ब्रिज से भारी एवं कृषि संयंत्र जैसे हार्वेस्टर आदि बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं जिससे किसानों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिये कालाआखर में ओवर ब्रिज बनाया जाये। ब्लॉक का सर्वे कराकर कच्ची सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जुड़वायी जाए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.