इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति की मासिक बैठक रविवार की शाम 4 बजे से यादव भवन गोपाल नगर में संपन्न हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारी की मौजूदगी में मासिक बैठक में अनेक विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान यादव समाज के अध्यक्ष आरके यादव के द्वारा लेखा-जोखा की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन पर्व पर होने वाले निशुल्क सामूहिक विवाह की रूपरेखा बनाई गई।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष आरके यादव, फूलचंद यादव, डॉ. वीके सीरिया, अशोक यादव, बीके यादव, चंद्रशेखर यादव, रामअवतार यादव, राजकुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव, विमल कुमार सीरिया, मनोज यादव, किशोर सीरिया एवं महिला मंडल की उमा देवी यादव, धर्मिशा यादव, शोभा यादव एवं अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।









