भाजपा जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

भाजपा जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा जिला होशंगाबाद की संगठनात्मक बैठक बुधवार दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में कोविड (covid) सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुई। 
 बैठक में 21 जून से लेकर 31 जुलाई तक होने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (Madhav das Agrawal) ने बताया कि 21 जून को योग दिवस, 23 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. SyamaPrasad Mukharji) के बलिदान दिवस, 25 आपातकाल का काला दिवस, 23 जून से 6 जुलाई तक निरंतर बूथ स्तर वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पीयूष शर्मा, शंभू सोनकिया, कुशल पटेल, प्रसन्ना हर्णे, रघुवीर राजपूत, संदेश पुरोहित, प्रीति शुक्ला, गिरधर मल्ल, कल्पेश अग्रवाल, जयकिशोर चौधरी, हंस राय, अनिल बुंदेला, महेन्द्र चौकसे, विवेक गौर, राजेश तिवारी, लोकेश तिवारी, अखिलेश खंडेलवाल, सुनील राठौर, निखिलेश चतुर्वेदी, मनोहर बडानी, राजा तिवारी, प्रांशु राने, अजीत मंडलोई, मुर्तजा खान, अनिल आर्य, श्रीधर बघेल, अजय श्रीवास्तव, अमित महालहा, प्रशांत दीक्षित, अभिषेक तिवारी, कमलराव चव्हाण, केशव उर्मिल, राहुल सोलंकी, राहुल पटेल सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित हुए।

 

 

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!