इटारसी। शहर की रॉयल स्टेट महर्षि कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय संजय पिता छोटेलाल प्रजापति ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात ठग ने उनके बैंक खाते से धोखे से 1,02,950 रुपये निकाल लिए। पीडि़त की शिकायत पर इटारसी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 फरवरी की है। पीडि़त संजय प्रजापति के बैंक खाते से अज्ञात आरोपी ने छलपूर्वक 1,02,950 रुपये पार कर दिए। फरियादी ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद 4 अगस्त 2026 की रात थाना इटारसी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामला कायम कर साइबर सेल की मदद से अज्ञात आरोपी की तलाश व तकनीकी जांच शुरू कर दी है।











