विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में 63 लाख 51 हजार से अधिक मतदाता

विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में 63 लाख 51 हजार से अधिक मतदाता

भोपाल।  विधानसभा उप निर्वाचन(Assembly by-election) 2020 में कुल मतदाता 63 लाख 51 हजार 867 है। इनमें 33 लाख 73 हजार 402 पुरूष मतदाता, 29 लाख 78 हजार 267 महिला मतदाता(Female voter) एवं 198 अन्‍य मतदाता हैं। अपर मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार तोमर ने बताया कि मुरैना जिले की जौरा विधानसभा में कुल 2 लाख 44 हजार 65 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 32 हजार 214 पुरूष, 1 लाख 11 हजार 837 महिला एवं 14 अन्‍य मतदाता, सुमावली विधानसभा में कुल 2 लाख 39 हजार 926 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 32 हजार 62 पुरूष, 1 लाख 7 हजार 858 महिला एवं 6 अन्‍य मतदाता, मुरैना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 671 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 40 हजार 37 पुरूष, 1 लाख 14 हजार 617 महिला एवं 17 अन्‍य मतदाता, दिमनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 14 हजार 873 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 17 हजार 543 पुरूष, 97 हजार 325 महिला एवं 5 अन्‍य मतदाता, अम्‍बाह विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 22 हजार 797 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 19 हजार 697 पुरूष, 1 लाख 3 हजार 96 महिला एवं 4 अन्‍य मतदाता हैं।

भिण्‍ड जिले की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 60 हजार 899 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 44 हजार 245 पुरूष, 1 लाख 16 हजार 654 महिला मतदाता, गोहद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 24 हजार 743 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 22 हजार 696 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 11 महिला एवं 36 अन्‍य मतदाता हैं।

ग्‍वालियर जिले की ग्‍वालियर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 88 हजार 674 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 54 हजार 912 पुरूष, 1 लाख 33 हजार 746 महिला एवं 16 अन्‍य मतदाता, ग्‍वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 12 हजार 946 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 67 हजार 858 पुरूष, 1 लाख 45 हजार 75 महिला एवं 13 अन्‍य मतदाता, डबरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 28 हजार 153 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 21 हजार 50 पुरूष, 1 लाख 7 हजार 98 महिला एवं 5 अन्‍य मतदाता हैं। दतिया जिले की भांडेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 74 हजार 601 मतदाता हैं, जिनमें 93 हजार 501 पुरूष, 81 हजार 94 महिला एवं 6 अन्‍य मतदाता हैं।

शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 41 हजार 445 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 30 हजार 226 पुरूष, 1 लाख 11 हजार 218 महिला एवं 1 अन्‍य मतदाता, पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 21 हजार 576 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 19 हजार 346 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 227 महिला एवं 3 अन्‍य मतदाता हैं। गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 5 हजार 335 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 6 हजार 999 पुरूष, 98 हजार 336 महिला मतदाता हैं।

अशोक नगर जिले की अशोक नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार 527 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 3 हजार 814 पुरूष, 92 हजार 707 महिला एवं 6 अन्‍य मतदाता और मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 92 हजार 115 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 2 हजार 666 पुरूष, 89 हजार 442 महिला एवं 7 अन्‍य मतदाता हैं।

सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 5 हजार 395 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 11 हजार 697 पुरूष, 93 हजार 685 महिला एवं 13 अन्‍य मतदाता हैं। छतरपुर जिले की मलहरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 13 हजार 535 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 14 हजार 968 पुरूष, 98 हजार 558 महिला एवं 9 अन्‍य मतदाता हैं। अनूपपुर जिले की अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 69 हजार 70 मतदाता हैं, जिनमें 86 हजार 731 पुरूष, 82 हजार 336 महिला एवं 3 अन्‍य मतदाता हैं।

रायसेन जिले की सॉची विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 40 हजार 775 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 28 हजार 374 पुरूष, 1 लाख 12 हजार 392 महिला एवं 9 अन्‍य मतदाता हैं। राजगढ़ जिले की ब्‍यावरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 25 हजार 322 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 15 हजार 989 पुरूष, 1 लाख 9 हजार 332 महिला एवं 1 अन्‍य मतदाता हैं। आगर मालवा जिले की आगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 17 हजार 266 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 11 हजार 926 पुरूष, 1 लाख 5 हजार 335 महिला एवं 5 अन्‍य मतदाता हैं।

देवास जिले की हाटपिपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 91 हजार 439 मतदाता हैं, जिनमें 98 हजार 644 पुरूष, 92 हजार 792 महिला एवं 3 अन्‍य मतदाता हैं। खण्‍डवा जिले की मांधाता विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार 415 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 1 हजार 826 पुरूष, 94 हजार 586 महिला एवं 3 अन्‍य मतदाता हैं। बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 40 हजार 743 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 23 हजार 374 पुरूष, 1 लाख 17 हजार 365 महिला एवं 4 अन्‍य मतदाता हैं।

धार जिले की बदनावर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 3 हजार 900 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 2 हजार 163 पुरूष, 1 लाख 1 हजार 735 महिला एवं 2 अन्‍य मतदाता हैं। इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 64 हजार 271 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 35 हजार 523 पुरूष, 1 लाख 28 हजार 746 महिला एवं 2 अन्‍य मतदाता हैं। मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 60 हजार 390 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 33 हजार 321 पुरूष, 1 लाख 27 हजार 64 महिला एवं 5 अन्‍य मतदाता हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!