---Advertisement---

विपरीत परिस्थितियों से लड़कर मानसी बनीं सीए, पिता के संघर्ष को दिया सफलता का उपहार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर की होनहार बेटी मानसी जोशी ने आज घोषित हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल परीक्षा के नतीजों में सफलता हासिल कर सीए की प्रतिष्ठित उपाधि अपने नाम कर ली है। मानसी ने यह मुकाम बेहद विपरीत और चुनौतीपूर्ण पारिवारिक परिस्थितियों के बीच अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया है।

मानसी के पिता मनीष जोशी पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ हैं और उससे उबरकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। घर में पिता की अस्वस्थता और कठिन समय के बावजूद मानसी ने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं भटकने दिया। मानसी के दादाजी सुरेशचंद्र जोशी शहर के अत्यंत सम्मानित और प्रतिष्ठित शिक्षक रहे हैं, जिनके पदचिन्हों पर चलते हुए मानसी ने शिक्षा के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

एक साधारण और संघर्षशील पृष्ठभूमि से आकर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक को पास करने पर मानसी जोशी को शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और परिजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.