मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीद 28 नवंबर से, मंडी में आया बंपर धान

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीद 28 नवंबर से, मंडी में आया बंपर धान

इटारसी। मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद 28 नवंबर से प्रारंभ होगी। इधर मंडी में व्यापारियों द्वारा खरीदी जाने वाली धान की भी बंपर आवक हो रही है। आज सोमवार को ही मंडी में करीब 25 हजार क्विंटल धान की आवक हुई है।

इटारसी क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए तैयारियां चल रही हैं। पिछले वर्ष धान की खरीद के लिए 8 केन्द्र बनाये गये थे, इस वर्ष भी इतने ही केन्द्र बनाने की संभावना है। मप्र में 2040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद होना है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग धान की सरकारी खरीद की तैयारियों में जुटा है। आगामी दो से तीन दिन में धान के खरीद केन्द्र तय हो जाने की उम्मीद है। इस वर्ष भी गोदाम स्तरीय केन्द्र बनाये जाएंगे। इस वर्ष भी 8 से 10 केन्द्र बनाये जा सकते हैं।

समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए पंजीयन

समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए अब तक 3705 किसानों ने अपना पंजीयन करा लिया है। इस वर्ष विभिन्न खरीद केन्द्रों पर करीब 4 लाख क्विंटल धान खरीद की संभावना है। नर्मदापुरम जिले में 2 लाख 35 हजार हेक्टेयर में धान की उपज हुई है।

ये थे पिछले वर्ष धान ख़रीद केन्द्र

पिछले वर्ष केसला, जमानी, कृषि उपज मंडी, गोदाम स्तरीय केन्द्र में केसर वेयर हाउस, तिरुपति वेयर हाउस, दादाजी वेयर हाउस और रामाकृष्णा वेयर हाउस को खरीद केन्द्र बनाया था। ये केन्द्र फिर बनेंगे या बदले जाएंगे, आगामी दो-चार दिन में स्थिति साफ हो जाएगी।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!