बिना एसडीएम की अनुमति निजी वेयरहाउस और व्यापारियों के पास से धान की निकासी न की जाए

एसडीएम और तहसीलदार रोज खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें

कृषि उपज मंडियों से धान के परिवहन में गति लाएं

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की धान उपार्जन की समीक्षा

नर्मदापुरम। जिले में मानक धान खरीदी जाए, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने क्षेत्र में प्रतिदिन खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें। अमानक धान खरीदी करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए।

यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान उपार्जन की विस्तार से समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर वंदना जाट सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि जिले में बिना संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की अनुमति के निजी वेयरहाउस और व्यापारियों के पास की धाम की निकासी ना हो यह सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला आपूर्ति नियंत्रक और सभी एसडीएम से धान की खरीदी और संबंधित मुद्दों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। खरीदी केंद्रों के नोडल अधिकारियों को पाबंद करें, प्रतिदिन धान खरीदी की मॉनिटरिंग की जाए, कृषि उपज मंडियों से धान के परिवहन कार्य में भी गति लाएं। उन्होंने बारिश की आशंका के दृष्टिगत खरीदी केंद्रों पर उपज की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

खरीदी गई धान की जानकारी दी

जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अभी तक 26234 किसानों ने स्लॉट बुकिंग की हैं। जिसमें से 7502 किसानों से 79355 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 161.88 करोड़ का भुगतान किसानों को किया गया हैं।

6035 किसानों से 63538 मीट्रिक टन खरीदी गई धान 

जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अभी तक 26234 किसानों ने स्लॉट बुकिंग की हैं। जिसमें से 7502 किसानों से 79355 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 161.88 करोड़ का भुगतान किसानों को किया गया हैं।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!