
आर्डिनेंस फैक्ट्री स्कूलों में पद्मश्री गीता चंद्रन का सम्मान किया
इटारसी। केंद्रीय विद्यालय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (Kendriya Vidyalaya Ordnance Factory) एवं हिंदी हाई स्कूल (High School) में मशहूर भरत नाट्यम नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन (Bharata Natyam dancer Padmashree Geeta Chandran) और उनके साथी कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
स्कूल के प्राचार्य मनोज तुली ने गीता चंद्रन एवं साथी कलाकार मनोहर बाल चंद्रन, राग, व्हीएसके अन्ना दुरई, आर केशवन, सौम्या का सम्मान किया। कलाकारों ने राग मलिका (Raga Malika) पर आधारित पंचाक्षकर शिव स्त्रोतम, वंदे मातरम आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गीता चंद्रन की मन मोहक प्रस्तुति पर छात्र-छात्रा झूम उठे।
जति स्वरम पर सौम्या ने आकर्षक प्रस्तुति प्रस्तुत दी। कार्यक्रम में वेलफेयर एसोसिएशन (Welfare Association) की सचिव सुधा प्रसाद, प्राचार्य साधना शर्मा एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। संचालन नीरज चौहान ने किया।
श्रीमती गीता चंद्रन का परिचय छात्रा अनुष्का ने दिया। आयोजन के संबंध में जानकारी समन्यवक सुनील बाजपेई ने प्रदान की। आभार केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल मनोज तुली और हाई कूल के कार्यक्रम का आभार प्राचार्य साधना शर्मा ने किया।