इटारसी। बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस 21 नवंबर, रविवार को दोपहर 3 बजे से जन जागरण अभियान के अंतर्गत पदयात्रा निकाल रही है। इस पदयात्रा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी (Former state president Suresh Pachauri) शामिल होने आ रहे हैं।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज राठौर ने बताया कि केसला ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में निकाली जाने वाली पदयात्रा बढ़ती महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, अत्याचार के विरोध में निकाली जा रही है। यह पदयात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा व सभी वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
यह पदयात्रा दोपहर 3 बजे पुराना बाजार केसला से नया बाजार केसला तक निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार, केसला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र कश्यप हेमू, और इटारसी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर ने कांग्रेस के समस्त विभाग संगठन, पदाधिकारी,कांग्रेस परिवार के सदस्यों से इस पदयात्रा में शामिल होने केसला पहुंचने का अनुरोध किया है।
बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर पदयात्रा कल केसला में
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








