इटारसी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती आज दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय इटारसी में कांग्रेस ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू के आदर्शों को याद किया और कार्यकर्ताओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव जितेंद्र सोलंकी, कांग्रेस नेता सुशील बाजपेई सुखतवा, पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्तवार, नारायण गौर, विक्की तिवारी, सुशील बस्तवार, संतोष बामने, चंद्रकांत बहारे, सोनू बकोरिया, सुनील डोंगरे, अर्जुन कुचबंदिया, धर्मेंद्र मालवीय, अजय पटेल, प्रमोद कलोसिया, अनूप गांचले सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।








