किसानों की आय को बढ़ाने में मददगार होगी पराली: मंत्री पटेल

किसानों की आय को बढ़ाने में मददगार होगी पराली: मंत्री पटेल

एथेनॉल और बायोगैस बनेगी, सरकार करेगी ख़रीदी

भोपाल। किसान कल्याण (Kisan Kalyaan) तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Agriculture Development Minister Kamal Patel) ने बताया कि पराली से बायोगैस(Biogas) और एथेनॉल (Ethanol) बनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। एथेनॉल और बायो- गैस सरकार खरीदेगी। इससे किसानों को सीधे लाभ होगा और पराली से होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा।

मंत्री पटेल ने बताया कि गत दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Petroleum Minister Dharmendra Pradhan) से हुई मुलाकात में किसानों को लाभान्वित किए जाने के प्रयासों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। उन्हें पराली से किसानों और पर्यावरण को होने वालो नुकसान के संबंध में अवगत कराया गया। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने बताया कि केंद्र सरकार पराली से बायोगैस और एथेनॉल बनाने की परियोजना को अमलीजामा पहनाने जा रही है।

मंत्री पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में किसानों को लाभान्वित करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। प्रदेश के किसानों को बायोगैस और एथेनॉल बनाने के लिए न केवल प्रोत्साहित किया जाएगा अपितु इसके लिए आवश्यक सरकारी मदद भी मुहैया कराई जाएगी। इससे पर्यावरण प्रदूषण, जनधन और पशुधन हानि को रोका जा सकेगा। किसानों द्वारा बनाई जाने वाली बॉयोगैस और एथेनॉल को सरकार खरीदेगी। इसका इस्तेमाल गैस से संचालित अन्य उद्यमों में किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!