परशुराम जयंती : पालकी यात्रा निकाली, परशुराम प्रसंग का किया मंचन
Parashuram Jayanti Festival: Palki Yatra taken out

परशुराम जयंती : पालकी यात्रा निकाली, परशुराम प्रसंग का किया मंचन

इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित परशुराम जयंती महोत्सव के तहत आज अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की पालकी यात्रा निकाली गई। दूसरी लाइन से प्रारंभ पालकी यात्रा में भगवान परशुराम को एक आकर्षक पालकी में बैठाकर विप्रों ने नगर भ्रमण किया। सोमवार शाम समारोह के तहत सर्व ब्राह्मण महिला संगठन का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
सुबह हाथ में शंख, घंटे, मंजीरे, हवन की आहुति के साथ धोती-कुर्ता सभी विप्रों ने जय परशुराम के जयकारे लगाए। हाथों में शास्त्र और साथ में परशु अस्त्र दोनों दिखाकर विप्रों ने शक्ति और धर्म का महत्व बताया। द्वारकाधीश मंदिर, सराफा होते हुए पालकी यात्रा नेहरूगंज परशुराम मंदिर पहुंची, यहां विधि-विधान से भगवान का पूजन-अभिषेक एवं प्रसाद वितरण हुआ। जिलाध्यक्ष पं. जितेन्द्र ओझा के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ।

parshuram yatra 2
इधर सोमवार शाम सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा भवन में भगवान परशुराम और राम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया।
कार्यक्रम में संगठन की संरक्षक कल्पना डा. सीतासरन शर्मा, माधवी मिश्रा, किरण तिवारी, साधना दुबे, इंद्रा तिवारी, विशिष्ठ अतिथि सीमा मदन सिंह रघुवंशी, महिला संगठन अध्यक्ष प्रीति दुबे, सचिव सुषमा पांडेय, रेखा दुबे, कोषाध्यक्ष रेखा वैष्णव, नीता चौबे, हेमा पुरोहित, साधना मिश्रा, अजीता शुक्ला, ज्योति शर्मा, कुुसुम तिवारी, कल्पना जितेन्द्र ओझा, मोना अवस्थी मौजूद रहीं।
संवाद के अलावा महिलाओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राम का किरदार शीतल तिवारी, लक्ष्मण का रेखा दुबे, सीता का मोना अवस्थी, भगवान परशुराम का पूजा तिवारी, मुनि विश्वामित्र रितु शर्मा, राजा जनक बबली शर्मा एवं कौशल्या का किरदार प्रीति दुबे, मिष्ठी तिवारी, ग्रीना पालीवाल ने लव-कुश का किरदार अदा किया। स्वाति पवन पालीवाल का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर पूनम तिवारी, दीप्ती शुक्ला, ज्योति पाराशर, निधि शर्मा, अर्चना शर्मा, पूजा मिश्रा, श्रेया, सौम्या, प्रो. अर्चना शर्मा, रेणुका दीक्षित मौजूद रहीं। संचालन हेमा पुरोहित एवं सुषमा पांडेय ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!