मैत्री संघ के पोर्टल पर 28 अगस्त से शुरू होगा परिचय सम्मेलन

मैत्री संघ के पोर्टल पर 28 अगस्त से शुरू होगा परिचय सम्मेलन

ऑनलाइन हो रहे हैं विप्र समाज की बच्चियों के हाथ पीले

इटारसी। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण मैत्री संघ (International Brahmin metri sangh) के तत्वावधान में विश्व भर के विप्र समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के रिश्ते कराने के लिए ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आयोजन 28 अगस्त से किया जा रहा है। मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विप्र समाज जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा (Vipra Samaj District President Jitendra Ojha) ने बताया कि बीते साल लगे कोरोना लाक डाउन के दौरान शादी ब्याह के लिए लड़के लड़कियों को देख पाना मुश्किल था। ऐसे में रिश्ते होना कम हो गए। वह अभिभावक परेशान हो गए जहां बच्चियों की उम्र ज्यादा हो गई। इसी तरह विदेशों में बसे समाज के रिश्तेदारों को फोन कर लड़की तो कहीं जाति समाज का लड़का तलाशने की परेशानी खड़ी हुई, इस तरह की दिक्कत भारत के अलग-अलग राज्यों में बसे परिवारों को झेलना पड़ी। इसे देखते हुए 17 साल पुराने अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मैत्री संघ ने दुनिया भर के ब्राह्मणो की जानकारी जुटाते हुए आनलाइन वैवाहिक डिजिटल पत्रिका की शुरुआत की।

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण मैत्री संघ के महासचिव आशुतोष दुबे ने(General Secretary Ashutosh Dubey)  बताया कि ऑन लाइन पोर्टल पर करीब 70 लाख रुपये खर्च हुए हैं। पोर्टल को 2 साल में 28 लाख से अधिक हिट मिले। पत्रिका प्लेटफार्म पर निशुल्क पंजीयन की सुविधा दी गई है। अन्य समाज राजपूत समाज, अग्रवाल, माहेश्वरी समाज, जैन समाज, जायसवाल के लोग भी इस थीम पर आयोजन करने लगे हैं। सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ द्वारा यह प्लेटफॉर्म अन्य समाजों को भी निशुल्क प्रदान कर रहा है।

ओझा ने बताया कि यह सब आसान नहीं था। वजह थी समाज का अलग-अलग रूप से बंटा होना। इसके लिए पहले जिला, फिर राज्य, देश को जोड़ते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय रूप दिया। आज की स्थिति में यूएस, यूएसए, यूके, आस्ट्रेलिया, फ्रांस आदि 30 से अधिक देशों में जा बसे समाज जन को रिश्तों की डोर से बांधने का सार्थक प्रयास रंग दिखा रहा है। पोर्टल की मदद से 250 से अधिक वैवाहिक संबंध हो चुके हैं। सभी परिवार वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर सकते है। मैत्री संघ के विवाह

पोर्टल में युवक-युवतियों का समग्र विवरण है यहां तक की ऊंचाई मंगल, नाड़ी गौत्र ही नहीं वह सब जानकारी है जो किसी भी रिश्ते का आधार हो। दुबे के अनुसार जल्दी ही डाक्टर्स- इन्जीनियर के रिश्तों के लिए वीडियो सेमीार भी होगा बाद में निजी व्यवसाय या नौकरी करने वाले रिश्तों के लिए कार्यक्रम होगा। हर माह करीब दो हजार नए बॉयोडाटा पोर्टल पर अपलोड हो रहे हैं।

संघ की ब्रान्च लंदन में
सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ मुख्यालय इंदौर शहर में तो ब्रान्च लंदन में है। जहां पर ब्राह्मण मैत्री संघ का तकनीकी प्रबंधन अमित महेश्वरी सम्हाल रहे हैं। देश का कार्य दायित्व समाजसेवी आशुतोष दुबे अनमोल तिवारी, जितेन्द्र ओझा निर्वहन कर रहे हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!